फिल्म रिव्यू: डैनी कोलिंस (3 स्टार)
एल पचिनो जिस तरह के एक्टर हैं उससे बिलकुल अलग पसंद वे अपने जीवन में लेते रहे हैं। जब उनसे फिल्म 'गॉडफादर' और 'डॉग डे आफ्टरनून' के बाद उन्होंने तय किया था कि वे छोटे बजट की फिल्में बनाएंगे। उनकी लेटेस्ट फिल्म 'डैनी कोलिंस' में भी ऐसा ही कुछ दिखाई
कॉमेडी, डायरेक्टर - डैन फोगलमैन
कास्ट - एल पचिनो, जेनिफर गार्नर, बॉबी कैन्नावाले, क्रिस्टोफर प्लमर, एनेट्ट बेनिंग
एल पचिनो जिस तरह के एक्टर हैं उससे बिलकुल अलग पसंद वे अपने जीवन में लेते रहे हैं। जब उनसे फिल्म 'गॉडफादर' और 'डॉग डे आफ्टरनून' के बाद उन्होंने तय किया था कि वे छोटे बजट की फिल्में बनाएंगे। उनकी लेटेस्ट फिल्म 'डैनी कोलिंस' में भी ऐसा ही कुछ दिखाई देता है। हालांकि उनकी पिछली फिल्मों की तरह यह फि्ल्म बहुत ही खराब तो नहीं है। यह उससे कहीं बेहतर है। इस साल के अच्छे परफॉर्मेंस में इसे रखा जा सकता है।
एल पचिनो फिल्म में कोलिंस का किरदार निभा रहे हैं। वो एक सफल म्यूजिशियन है। एक पड़ाव पर उसे लगता है कि आज वो जो कुछ भी है उसे तो वो नापसंद करता है। एक दौर में वो वास्तविक आर्टिस्ट हुआ करता था जो लोगों को प्रेरित करता था। अपनी कला को लोगों के बीच शेयर करता था। अब वो केवल एक पे चेक के समान जीवन जी रहा है। उसके पास खूब पैसा है। एक हॉट सी मंगेतर है। बड़ा सा घर है। स्पोर्ट्स कार है। जो आर्टिस्टिक पसंद को दर्शाती है। कुल मिलाकर उसे लगता है कि वो खुद को बेच चुका है।
इसके बाद वो कुछ नई चीजों को करने की कोशिश करता है। उसकी कोशिश होती है कि पहले जो गलतियां हुई है उसे वो सुधार सके। इस बात की शुरूआत होती है उसके बिछड़े बेटे से बातचीत से। वो पहले कभी भी अपने बेटे से नहीं मिला है। इसलिए अब चाहता है कि उसके साथ उसके रिश्ते दोस्ताना हो।
फिल्म नैतिकता और अमीरी के अंतर की बात करती है। इस फिल्म में कई पल आपको हंसाएंगे। एल पचिनो का परफॉर्मेंस बहुत ही कमाल का है। फिल्म में ड्रामा भी है। फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट का काम भी अच्छा है।
फिल्म में आपको कई अच्छे पल देखने को मिलेंगे।