Move to Jagran APP

बॉलीवुड नंबर के साथ नहीं, गणपति बप्पा मोरया के साथ प्रियंका ने मनाया जश्न

...और जब पहली फ़िल्म को ही एक साथ तीन राष्ट्रिय पुरस्कारों से नवाजा जाए तो यह किसी के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी!

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 08:57 AM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 08:57 AM (IST)
बॉलीवुड नंबर के साथ नहीं, गणपति बप्पा मोरया के साथ प्रियंका ने मनाया जश्न
बॉलीवुड नंबर के साथ नहीं, गणपति बप्पा मोरया के साथ प्रियंका ने मनाया जश्न

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं और जल्द ही वह कल्पना चावला की बायोपिक में व्यस्त हो जाएंगी। लेकिन, इससे पहले वह अपनी फ़िल्म वेंटिलेटर की कामयाबी का जश्न मनाने में जुटी हुई हैं। यही वजह है कि उन्होंने वेंटिलेटर की टीम के साथ फ़िल्म को तीन नेशनल अवार्ड मिलने की ख़ुशी में सक्सेस पार्टी का आयोजन किया।

loksabha election banner

खास बात यह रही कि इस आयोजन के दौरान प्रियंका ने बॉलीवुड नंबर की बजाय मराठी म्यूजिक को तवज्जो दी और गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ ही केक काटा। मीडियाकर्मियों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि प्रियंका अब चूंकि लंबे समय से विलायत में रह रही हैं तो सक्सेस पार्टी में भी उनका वह विलायती अंदाज़ ही नजर आएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका ने गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ अपनी फ़िल्म का जश्न मनाया। प्रियंका के साथ फ़िल्म के कलाकार और निर्देशक राजेश मापुस्कर भी प्रियंका के साथ जम कर चीयर्स कर रहे थे। इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। इस जश्न के दौरान दोनों ही काफी इमोशनल भी नजर आयीं।

ये भी पढ़ें: सलमान के स्टाफ में चल रहा छंटनी का काम, कमिटमेंट तोड़ने वाले को कहा बाय-बाय

'वेंटिलेटर' की बात करें तो मधु चोपड़ा और प्रियंका का यह पहला मराठी वेंचर था और जब पहली फ़िल्म को ही एक साथ तीन राष्ट्रिय पुरस्कारों से नवाजा जाए तो यह किसी के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी! प्रियंका की टीम के लिए भी यह एक बड़ी उपलब्धि है। बताते चलें कि फ़िल्म वेंटिलेटर में आशुतोष गवारिकर ने लंबे अरसे के बाद अभिनय किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.