ये ऐसे क्योें सोए हैं शाहिद और आलिया, जल्द चल जाएगा पता
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट जल्द फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी साथ में दो फिल्में आने वाली हैं। इनमें एक 'उड़ता पंजाब' और दूसरा 'शानदार' है। हालांकि 'उड़ता पंजाब' में तो करीना कपूर भी हैं, मगर 'शानदार' में दोनों जरूर अकेले रोमांस करते नजर आने वाले
मुंबई। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट जल्द फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी साथ में दो फिल्में आने वाली हैं। इनमें एक 'उड़ता पंजाब' और दूसरा 'शानदार' है। हालांकि 'उड़ता पंजाब' में तो करीना कपूर भी हैं, मगर 'शानदार' में दोनों जरूर अकेले रोमांस करते नजर आने वाले हैं।
सलमान के पिता सलीम क्यों बोले, 'भेज दो अफगानिस्तान'
फिलहाल बुधवार को दोनों की फिल्म 'शानदार' का फर्स्ट लुक रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्वीट कर इसका खुलासा किया है। उन्होंने एक फोटो ट्वीट करने के साथ लिखा है, 'And they wake up tomorrow'। ये रहा वो फोटो, जिसमें दोनों बहुत खूबसूरत जगह पर नींद में सोते नजर आ रहे हैं।
विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 'शानदार' में शाहिद के पिता पंकज कपूर भी हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। वैसे इस फोटो में सोेते हुए शाहिद कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं। खैर, अब बुधवार को दोनों के जगने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर क्या है पूरा माजरा।