सल्लू ने मारी 'दबंग' एंट्री, अनुष्का-विराट का हो गया पैच-अप!
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ब्रेक-अप अचानक से पैच-अप में बदल गया है और ऐसा दोनों के बीच किसी के 'दबंग' एंट्री मारने से होने की चर्चा है और वो हैं सलमान खान।
नई दिल्ली। वैसे तो इस साल की शुरुआत बॉलीवुड जोड़े के लिए कुछ ठीक नहीं रही। कई जोड़े जुदा हो गए, इनमें अनुष्का शर्मा का विराट कोहली से ब्रेक-अप भी शामिल है। हालांकि अब लगता है कि चीजें बदल रही हैं, कम से कम अनुष्का-विराट के केस में तो यही देखने को मिल रहा है। उनका ब्रेक-अप अचानक से पैच-अप में बदल गया है और ऐसा दोनों के बीच किसी के एंट्री मारने से होने की चर्चा है।
देखिए शादी के ऐलान के बाद बिपाशा और करण क्या करने पहुंचे
जी हां, बात कर रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान की, कहा जा रहा है कि अनुष्का और विराट को फिर से करीब लाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। अनुष्का और विराट के बीच पैच-अप की जोर-शोर से चर्चा तब होने लगी, जब दोनों को अचानक बुधवार रात डिनर डेट पर साथ देखा गया। इस दौरान दोनों कैमरे में कैद हो गए और हो-हल्ला मच गया। इसके बाद अनुष्का और विराट अलग-अलग कार से वहां से निकले, मगर पहुंचे एक ही जगह। जी हां, और वो भी सलमान के बांद्रा स्थित घर। दोनों ने पहले वहीं किसी रेस्टोरेंट में डिनर किया और फिर सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने सलमान के घर काफी अच्छा समय बिताया। तब से ही अनुष्का और विराट के बीच पैच-अप के लिए सलमान को क्रेडिट दिया जा रहा है। अनुष्का इन दिनों सलमान के साथ फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, ऐसे में जाहिर सी बात है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग के साथ बेहतर समझ भी बन गई होगी। इसमें दोनों रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे।
ऐश्वर्या राय से 12 साल बाद फिर रोमांस करेंगे अजय देवगन?
खैर, हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान भी लोगों द्वारा अनुष्का की आलोचना किए जाने पर विराट ने करारा जवाब दिया था। तभी लग गया था कि दोनों के बीच जरूर कुछ तो बाकी है और ठीक कुछ दिनों बाद ही दोनों डिनर डेट पर नजर आ गए। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट की लव स्टोरी 2013 में तब शुरू हुई थी, जब दोनों ने एक एड के लिए साथ काम किया था। फिलहाल ब्रेक-अप के बाद पैच-अप की खबरों पर भी दोनों ने चुप्पी साध रखी है। वैसे इससे पहले सलमान अपने भाई अरबाज और उनकी पत्नी मलाइका के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी, मगर वो नाकाम रहे।