22 करोड़ के फ्लैट में रहने आ गईं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा अपने नए फ्लैट में शिफ्ट हो गई हैं। खार इलाके में स्थित इस फ्लैट की कीमत 22 करोड़ रुपए हैं। करीब छह महीने पहले परिणीति चोपड़ा ने मुंबई में अपना फ्लैट खरीदा था।
मुंबई। परिणीति चोपड़ा अपने नए फ्लैट में शिफ्ट हो गई हैं। खार इलाके में स्थित इस फ्लैट की कीमत 22 करोड़ रुपए हैं। करीब छह महीने पहले परिणीति चोपड़ा ने मुंबई में अपना फ्लैट खरीदा था।
पूजा भट्ट ने बॉयफ्रेंड के लिए ठुकरा दी थी पिता की 'आशिकी'
मुंबई के खार इलाके में 'क्वांटम टॉवर' का यह फ्लैट चाहर हजार वर्गफीट में फैला है। रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति ने इसकी कीमत 22 करोड़ रुपए चुकाई है। चार बेडरूम, हॉल और किचन वाले इस फ्लैट से समुद्र का भव्य नजारा दिखता है। इसी कारण इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है।
इसी इमारत में प्रीति जिंटा भी रहती हैं। नामी रेस्त्रां भी इस बिल्डिंग के आस-पास हैं और कई प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस भी इस इलाके में हैं। बीते दिनों 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'इश्कजादे' की इस एक्ट्रेस ने टि्वटर पर पैकिंग की कुछ फोटो अपलोड की थी।
सनी लियोन को इस सेलेब्रिटी ने 'गलत तरीके से छुआ'
परिणीति ने लिखा भी था, 'पैकिंग का वक्त... वक्त आ गया है जब नए घर में शिफ्ट किया जाए। नई यादों को बनाने का भी समय है। बेहद उत्सुक हूं ।' वैसे बता दें कि परिणीति का फिल्मी करियर फिलहाल ठीक नहीं चल रहा है। उनके पास एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है।
सनी देओल की यह फिल्म भी आर्थिक तंगी के चलते मुश्किलों में फंसी
यह चर्चा जरूर है कि सलमान खान की 'फिल्म सुल्तान' में उन्हें लिया जा सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी किसी भी स्तर पर नहीं हुई है। इस फिल्म के लिए उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा का नाम भी चर्चा में है।