कट्रीना ने दी सफाई
कभी हां, तो कभी ना। कट्रीना कैफ और सलमान खान अपने रिश्तों पर अब तक यही जवाब देते रहे हैं। इस बार कट्रीना ने स्पष्ट कर दिया है कि सल्लू के साथ उनका कोई चक्कर नहीं है। मीडिया उन दोनों के बीच कुछ होने की खबरें परोसता रहा है।
कभी हां, तो कभी ना। कट्रीना कैफ और सलमान खान अपने रिश्तों पर अब तक यही जवाब देते रहे हैं। इस बार कट्रीना ने स्पष्ट कर दिया है कि सल्लू के साथ उनका कोई चक्कर नहीं है। मीडिया उन दोनों के बीच कुछ होने की खबरें परोसता रहा है।
दोनों के बीच प्रेम-संबंधों की बातें आधारहीन हैं। दोनों इन दिनों एक था टाइगर की शूटिंग में बिजी हैं। लिहाजा लोगों ने उनसे सलमान के साथ दोबारा काम करने के अनुभव के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि सलमान के साथ काम करना उनके लिए हमेशा मजेदार अनुभव रहा है। सल्लू के साथ काम करने में वे सबसे ज्यादा सहज महसूस करती हैं। फिल्म के काम को दोनों पेशेवर तरीके से लेते हैं। सेट पर दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद गंभीरता से पेश आते हैं। दोनों को पता है कि लोग उनकी जोड़ी पसंद करते हैं। इसलिए आगे भी दोनों साथ में काम करते रहेंगे।
अगर लोगों को लगता है कि दोनों के बीच कुछ है, तो यह खयाली पुलाव पकाने सरीखा है। दोनों के बीच प्यार-व्यार का कोई चक्कर नहीं है। जानकार कट्रीना के इस रवैये का अपना मतलब निकाल रहे हैं। वे कहते हैं कि दोनों के बीच प्यार है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इन दिनों दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सलमान खुद कट्रीना के संग न रहने का मन बना चुके हैं। तभी उनके संकेत पर परिवार वाले उनके लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो, एक लड़की ढूंढी भी जा चुकी है। उनकी मां ने स्कॉटलैंड की एक मॉडल को सल्लू के लिए पसंद किया है। अब यह वक्त ही बताएगा कि असल में कट्रीना-सल्लू की जोड़ी रिश्तों में तब्दील होती है या नहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर