Move to Jagran APP

जैकलिन फर्नांडिस ने अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्‍पी

अर्जुन कपूर और जैकलिन फर्नांडिस की रिलेशनशिप को लेकर पिछले दिनों कई खबरें सुनने को मिलीं। आखिरकार जैकलिन ने इस खबरों पर अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 09 May 2016 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 09 May 2016 02:54 PM (IST)
जैकलिन फर्नांडिस ने अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्‍पी

मुंबई। बहुत समय नहीं हुआ है, जब ये खबर आई थी कि अर्जुन कपूर का जैकलिन फर्नांडिस के साथ रोमांस चल रहा है। दोनों कई बार एक साथ पार्टियों में भी देखे गए। सुनने में आया कि अर्जुन और जैकलिन सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं हैं। अर्जुन को डेट करने की खबरों पर अब जैकलिन ने चुप्पी तोड़ी है।

loksabha election banner

ट्विंकल ने किया श्री श्री रविशंकर पर 'जोक', अक्षय पर आई मुसीबत

बता दें कि जैकलिन को अर्जुन से सोनम कपूर ने मिलवाया था। सोनम ही वो पहली शख्स हैं, जिससे जैकलिन ने बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद मुलाकात हुई थी। सोनम ने ही जैकलिन को अर्जुन और वरुण से रूबरू कराया था।

जैकलिन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'सोनम वो पहली शख्स हैं, जिससे मेरी मुलाकात बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद हुई। सोनम ने ही मुझे अर्जुन और वरुण के अलावा अन्य लोगों से मिलवाया था। इसके बाद हम दोस्त बन गए और हमारा एक ग्रुप बन गया। हम लोग कई बार एक साथ घूमने जाते हैं। पार्टियों में भी एक साथ नजर आते हैं। इस बीच जब-जब हमें अपने लिंक-अप और ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिलती हैं, तो बहुत हंसी आती है। हम ऐसी खबरों को बहुत एंज्वॉय करते हैं। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं।'

जैकलिन ने यहां यह भी बताया कि इन दिनों वो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा, 'इस समय लव ऑफ माय लाइफ मियू मियू, जो मुझे इग्नोर कर रही है।' बता दें कि जैकलिन यहां अपनी क्यूट बिल्ली की बात कर रही हैं।

विवेक ओबेराय का पूरा नाम जान चौंक जाएंगे आप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.