सोनम कपूर और काजल अग्रवाल के बीच ये है दिलचस्प कनेक्शन
सोनम कपूर और काजल अग्रवाल के बीच एक कॉमन चीज है और वो उनकी बहनों से जुड़ा है। आइए बताते हैं इस बारे में।
मुंबई (जेएनएन)। साउथ एक्ट्रेस काजल, अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' में दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। अब काजल फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में नजर आएंगी, जिसमें वो रणदीप हुडा के साथ रोमांस करेंगी। इसमें एक यूनिक लव स्टोरी होगी, जिसको लेकर काजल काफी उत्सााहित हैं।
भतीजों के साथ चाचा सलमान ने कराया फोटोशूट, नन्हे भांजे को भी दिखाया
खैर, बात यहां काजल के साथ सोनम कपूर की करते हैं। दोनों के बीच एक चीज कॉमन हैं और वो उनकी बहनों से जुड़ा है। दरअसल, 'दो लफ्जों की कहानी' समेत साउथ के सभी प्रोजेक्ट के लिए काजल की बहन निशा अग्रवाल ने उन्हें तैयार किया है। ठीक सोनम की बहन रिया कपूर की तरह। अक्सर सोनम को रिया तैयार करती हैं। अब ये तो आपको पता ही है कि सोनम को फैशन आइकन माना जाता है। तो इसमें उनकी बहन का भी योगदान है।
देखिए पति और बेटियों के साथ कहां छुट्टियां मना रही हैं श्रीदेवी
अब रिया की तरह निशा भी अपनी बहन के फैशन एंड स्टाइल स्टेटमेंट का पूरा ख्याल रख रही हैं। वैसे आपको बता दें कि निशा भी काजल की तरह साउथ एक्ट्रेस हैं। वहीं सोनम की बहन रिया प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने फिल्म 'आयशा' को प्रोड्यूस किया था, जिसमें सोनम लीड रोल में थीं। जल्द ही बहन को लेकर एक और फिल्म बनाने वाली हैं।
धर्मेंद्र-हेमा की शादी की सालगिरह पर बेटी एशा ने दी इस अंदाज में बधाई