देखिए शादी के ऐलान के बाद बिपाशा और करण क्या करने पहुंचे
जैसा कि आप सोच रहे होंगे कि शादी के ऐलान के बाद बिपाशा-करण कहीं साथ में पार्टी करने या डिनर डेट पर गए होंगे, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। आइए बताते हैं दोनों कहां और क्या करने पहुंचे।
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से प्यार की लुका-छिपी खेलने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने फाइनली शादी करने का फैसला कर ही लिया। दोनों ने हाल ही में एक साथ बयान जारी कर ऐलान कर दिया कि वो 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए बताते और दिखाते हैं कि इस बड़े ऐलान के बाद दोनों कहां पहुंचे साथ में समय बिताने। जैसा कि आप सोच रहे होंगे कि शादी के ऐलान के बाद बिपाशा-करण कहीं साथ में पार्टी करने या डिनर डेट पर गए होंगे, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
तस्वीरों में भी देखिए शादी के ऐलान के बाद बिपाशा-करण क्या करने पहुंचे
दरअसल, शादी के ऐलान के बाद बिपाशा और करण एक साथ मुंबर्इ के बांद्रा में टर्नर रोड स्थित एक पॉपुलर स्पा पहुंचे और वहां से निकलते हुए कैमरे में कैद भी हो गए। बिपाशा काफी मुस्कुराती नजर आईं। पिछले साल फिल्म 'अलोन' के सेट पर करण के साथ उनके प्यार का सिलसिला शुरू हुआ था। तब से ही दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। बिपाशा और करण का वेडिंग कार्ड भी सामने आ चुका है।
प्यार की लुका-छिपी खत्म, ये रहा बिपाशा-करण की शादी का कार्ड भी
यह बिपाशा की पहली और करण की तीसरी शादी होगी। करण ने पहले टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और फिर जेनिफर विंगेट से शादी की थी, मगर दोनों ही नाकाम रही। अब देखते हैं बिपाशा से कितनी निभती है। स्पा में एक साथ सुकून के कुछ समय बिताने के बाद बिपाशा और करण एक साथ वहां से निकल गए। अब तो उन्हें कैमरे से भी छिपने की जरूरत नहीं। अब सब कुछ सार्वजनिक जो हो चुका है।