Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा से पहले ये इंडियन रह चुकी हैं ऑस्कर में प्रेजेंटर

कहा जा रहा था कि किसी भी भारतीय को ऑस्कर देने का सम्मान हासिल नहीं हुआ है। प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय एक्‍ट्रेस हैं जिन्‍हें ये सम्‍मान हासिल हुआ, लेकिन ऐसा नहीं है। इस बात को झुठलाती एक बात सामने आई है।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 03:49 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 08:06 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा से पहले ये इंडियन रह चुकी हैं ऑस्कर में प्रेजेंटर

मुंबई। ऑस्कर प्रेजेंट करने वालों की लिस्ट में जैसे ही प्रियंका चोपड़ा का नाम जाहिर हुआ, हर तरफ उनके गुणगान होने लगे। यहां तक कहा जा रहा था कि किसी भी भारतीय को अभी तक ऑस्कर देने का सम्मान हासिल नहीं है। इस बात को झुठलाती एक बात अब सामने आई है।

loksabha election banner

'फोर्स 2' की शूटिंग के लिए इसलिए चीन सरकार ने नहीं दी इजाजत

प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय महिला नहीं हैं जो ऑस्कर के स्टेज पर अवॉर्ड देने के लिए चढ़ेंगी। उनसे पहले परसिस खंबाटा ऐसा कर चुकी हैं।

परसिस मुंबई में पली-बढ़ीं। फिर उन्होंने हॉलीवुड की अोर अपना रुख कर लिया। अमेरिका में वे इंडियन ब्यूटी कही जाती थीं और खासी मशहूर रहीं। खंबाटा ने 1979 की फिल्म 'स्टार ट्रैक' के लिए सिर मुंडाकर खासी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने 1980 में ऑस्कर प्रेजेंट किया था। पचास साल की उम्र में उनकी 1998 में मौत हो गई।

सनी की 'घायल वन्स अगेन' ने फर्स्ट वीकएंड में किया रिकॉर्ड कलेक्शन

इस साल 29 फरवरी को यह फंक्शन होना है। प्रियंका चोपड़ा की तैयारियां इस फंक्शन के लिए जोरों पर हैं। प्रियंका को ऑस्कर तक पहुंचाने में उनके टीवी शो 'क्वांटिको', पहले एलबम 'इन माय सिटी' का बड़ा हाथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.