Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर के लिए ये हीरोइन है बेस्‍ट किसर!

अर्जुन कपूर ने नेहा धूपिया के चैट शो में यह बताया और जिसका नाम लिया उनके साथ वो फिल्‍म में काम कर चुके हैं।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Thu, 15 Dec 2016 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 15 Dec 2016 06:55 PM (IST)
अर्जुन कपूर के लिए ये हीरोइन है बेस्‍ट किसर!

नई दिल्ली, आइएएनएस। अर्जुन कपूर हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में शामिल हुए और वहां कई दिलचस्प खुलासे किए। जैसे कि उनके बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को किस निक नेम से बुलाते हैं। वहीं इसी सिलसिले में अर्जुन ने बताया कि उनकी नजर में कौन सी हीरोइन पर्दे पर बेस्ट किसर है और उनका जवाब था आलिया भट्ट।

loksabha election banner

जी हां, दरअसल ''#NoFilterNeha" में अर्जुन सेे पूछा गया कि परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट में से पर्दे पर बेस्ट किसर कौन है तो उन्होंने इनमें से आलिया का नाम चुना।

यह भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने इस असली वजह से साइन की फिल्म 'मुबारका'

आपको बता दें कि अर्जुन फिल्म 'टू स्टेट्स' में आलिया के साथ काम कर चुके हैं और दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित थी, अब अर्जुन की अगली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' भी उनके उपन्यास पर ही आधारित है। इसमें अर्जुन के अपोजिट पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा अर्जुन फिल्म 'मुबारका' को लेकर भी चर्चा में हैं, जिनमें वो पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पर्दे पर दिखेंगे।

Photo : सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिखे शाहिद कपूर, लग रहे हैं बेहद हॉट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.