'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' पर नहीं पड़ा नई फिल्मों का असर
कंगना रनोट और आर. माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' इस शुक्रवार रिलीज हुई सारी फिल्मों को पछाड़ रही है। दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा कायम है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने भारत में 9.40 करोड़ का शानदार कलेक्शन बटोरा। दूसरे शुक्रवार को इसने
मुंबई। कंगना रनोट और आर. माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' इस शुक्रवार रिलीज हुई सारी फिल्मों को पछाड़ रही है। दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा कायम है।
दीपिका के पहुंचते ही पार्टी छोड़कर चली गईं कंगना, क्योंकि...!
दूसरे शनिवार को फिल्म ने भारत में 9.40 करोड़ का शानदार कलेक्शन बटोरा। दूसरे शुक्रवार को इसने 6.65 करोड़ कमाए थे। फिल्म भारत में अब तक 85.07 करोड़ रुपये बटोर चुकी है और ये जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स भारत में 100 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 6.65 करोड़, शनिवार को 9.40 करोड़ कमाए। कुल मिलाकर 85.07 करोड़। ब्लॉकबस्टर।'
'बजरंगी भाईजान' में नजर आने वाली पाक लड़की के बारे में हुअा खुलासा
फिल्म ने शुक्रवार को ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे। हालांकि भारत में इसके 100 करोड़ रुपये कमाने का इंतजार है। माना जा रहा है कि रविवार को ये और अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की सीक्वल है