'सिंह इज ब्लिंग' ने 3 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। महज तीन दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को फिल्म ने 19.27 करोड़ रुपये बटोरे। शुक्रवार को इसने 20.67 करोड़ जबकि शनिवार को 14.50 करोड़ का कलेक्शन
मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। महज तीन दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
करीना कपूर ने अर्जुन कपूर को किस करने से किया इंकार
रविवार को फिल्म ने 19.27 करोड़ रुपये बटोरे। शुक्रवार को इसने 20.67 करोड़ जबकि शनिवार को 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म ने पहले वीकेंड में 54.44 करोड़ का बिजनेस कर दिखाया है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, 'सिंह इज ब्लिंग ने शुरुआती वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया। रविवार को शानदार रहा। शुक्रवार को 20.67 करोड़, शनिवार को 14.50 करोड़, रविवार को 19.27 करोड़। कुलः 54.44 करोड़।'
#SinghIsBliing crosses ₹ 50 cr mark in its opening weekend. Sun was ROCKING. Fri 20.67 cr, Sat 14.50 cr, Sun 19.27 cr. Total: ₹ 54.44 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 5, 2015
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी 'सिंह इज ब्लिंग' में एमी जैकसन, लारा दत्ता और केके मेनन भी हैं।