आज 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी 'प्रेम रतन धन पायो'!
सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार दूसरे दिन भी कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने दो दिन के अंदर ही 71 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के दिन के 40.35 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को 31.03
मुंबई। सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार दूसरे दिन भी कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने दो दिन के अंदर ही 71 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
सलमान ने किया खुलासा, क्यों नहीं करना चाहते शादी!
रिलीज के दिन के 40.35 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को 31.03 करोड़ रुपये बटोर लिए। 'प्रेम रतन धन पायो' का दूसरे दिन का कलेक्शन सलमान की पिछली दो फिल्मों के मुकाबले ज्यादा रहा है। उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने रिलीज के दूसरे दिन 27.25 करोड़ कमाए थे जबकि 'किक' का कलेक्शन 26.40 करोड़ रहा था।
दो दिन में कुल मिलाकर फिल्म ने 71.38 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। माना जा रहा है कि तीन दिन में ही ये 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रेम रतन धन पायो ने गुरुवार को 40.35 करोड़, शुक्रवार को 31.03 करोड़, कुलः 71.38 करोड़ कमाए। हिंदी वर्जन में भारत में बिजनेस। आज 100 करोड़ पार कर सकती है। शानदार।'
12 नवंबर को रिलीज हुई 'प्रेम रतन धन पायो' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म में सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली भी अहम किरदारों में हैं।