'कपूर एंड संस' का वीकेंड कलेक्शन रहा अच्छा, यहां मिल रहा बढि़या रिस्पॉन्स
करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की कहानी शहरी कल्चर को बयां करती है। इसलिए उम्मीद थी कि शहरों में फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी। ऐसा हो भी रहा है। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन ने और रफ्तार पकड़ी।
मुंबई। करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की कहानी शहरी कल्चर को बयां करती है। इसलिए उम्मीद थी कि शहरों में फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी। ऐसा हो भी रहा है। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन ने और रफ्तार पकड़ी। पहले वीकेंड में फिल्म लगभग 26.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
अक्षय कुमार की दरियादिली, किसानों के लिए आधी कर दी अपनी फीस
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श की मानें तो 'कपूर एंड सन्स' शहरों में लोगों को पसंद आ रही है। यही फिल्म की टारगेट ऑडियंस है। माना जा रहा था कि फिल्म रविवार को पहले दो दिनों से अच्छा कलेक्शन करेगी और ऐसा ही हुआ भी है।
#KapoorAndSons finds patronage at urban centres, its target audience. Fri 6.85 cr, Sat 7.75 cr, Sun 11.75 cr. Total: ₹ 26.35 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 21, 2016
तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने पहले दिन 6.85 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह कुल मिलाकर फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 26.35 करोड़ रुपये रहा।
सेक्स टेप स्कैंडल से चर्चा में आईं कट्रीना की बहन की फिल्म होगी रिलीज
फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर और करीना कपूर की जो़ड़ी नजर आ रही है। अर्जुन इसमें हाउस हसबैंड और करीना करियर ओरिएंटेड वुमन के किरदार में नजर आ रही हैं।