Move to Jagran APP

दूसरे दिन 'हीरो' की कलेक्शन में आई गिरावट

जिसका डर था वही हुआ। सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'हीरो' ने शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले कम कलेक्शन किया। फिल्म के रिव्यूज आने के बाद ही इसकी आशंका बनी हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 6.85 रुपये बटोरे थे। हालांकि अगर फिल्म की

By Monika SharmaEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2015 02:31 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2015 02:48 PM (IST)
दूसरे दिन 'हीरो' की कलेक्शन में आई गिरावट

मुंबई। जिसका डर था वही हुआ। सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'हीरो' ने शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले कम कलेक्शन किया। फिल्म के रिव्यूज आने के बाद ही इसकी आशंका बनी हुई थी।

loksabha election banner

देखें, सामने आई प्रेग्नेंट रानी मुखर्जी की तस्वीरें

फिल्म ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 6.85 रुपये बटोरे थे। हालांकि अगर फिल्म की नई स्टार कास्ट को देखा जाए तो कलेक्शन अच्छा था। लेकिन फिल्म को आलोचकों की तरफ से कुछ खासा पसंद नहीं किया गया। इसलिए आशंका थी कि शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ सकती है।

हालांकि गिरावट बहुत मामूली सी है। शनिवार को फिल्म ने 6.62 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिनों में फिल्म 13.47 करोड़ कमा चुकी है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, 'हीरो के बिजनेस में शनिवार को बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि रविवार को बढ़ोतरी होनी चाहिए। शुक्रवार को 6.85 करोड़, शनिवार को 6.62 करोड़। कुल 13.47 करोड़।'

हालांकि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'हीरो' 1983 में आई फिल्म 'हीरो' की रीमेक है। इसे सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है।

सैफ ने करीना पर हाथ उठाने से किया इंकार!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.