क्रीचर पर भारी पड़ी फाइंडिग फैनी
पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों फाइंडिंग फैनी और क्रीचर का कलेक्शन अपेक्षा से कम रहा। माना जा रहा था कि क्रीचर सिंगल स्क्रीन
मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों फाइंडिंग फैनी और क्रीचर का कलेक्शन अपेक्षा से कम रहा। माना जा रहा था कि क्रीचर सिंगल स्क्रीन में और फाइंडिंग फैनी मल्टीप्लेक्स में दर्शकों को आकर्षित करेगी।
क्रीचर का पहले दिन का कलेक्शन 3 करोड़ से थोड़ा ही अधिक रहा। श्निवार को कमोबेश यही स्थिति रही। हां, रविवार को उछाल आया और वीकेंड कलेक्शन 10 करोड़ से ऊपर गया। दूसरी तरफ फाइंडिंग फैनी जबरदस्त तारीफ और चर्च के बावजूद पहले दिन 4 करोड़ से कुछ ज्यादा कलेक्ट कर सकी। तारीफ से इसका कलेक्शन बढ़ा। वीकेंड कलेक्शन 16 करोड़ से अधिक रहा। फाइंडिंग फैनी में सौ करोड़ी स्टारों के साथ तीन अनुभवी कलाकार भी थे। इस लिहाज से इस कलेक्शन को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।
एक नई बात सामने आई कि इस फिल्म के हिंदी संस्करण का कलेक्शन अंग्रेजी से अधिक रहा। हिंदी में प्रिंट भी ज्यादा थे। क्रीचर के कलेक्शन ने विक्रम भट्ट को निराश किया। उनके प्रयोग को उचित सराहना नहीं मिल सकी। दोनों फिल्मों में फाइंडिंग फैनी आगे रही।
पढ़ें: फाइंडिंग फैनी के प्रीमियर पर दीपिका को मिला रणवीर की मां का आशीर्वाद