'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' ने भारत में दो दिन में ही बटोरे 32 करोड़
हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' भारत में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर दिखाया था। 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' भारत में रिलीज के दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म
मुंबई। हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' भारत में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर दिखाया था।
फिल्म रिव्यू: फास्ट एंड फ्यूरियस 7 (3 स्टार)
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' भारत में रिलीज के दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के अंदर ही भारत में 32.75 करोड़ का बिजनेस कर दिखाया है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को भारत में 16 करोड़ रुपये बटोरे।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7 ने विदेशों में गुरुवार को 12.30 करोड़, शुक्रवार को 12 करोड़, कुल 24.30 करोड़ बटोरे। भारत में गुरुवार को 16.75 करोड़, शुक्रवार को 16 करोड़, कुल 32.75 करोड़ का बिजनेस। शानदार।'
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' ने भारत में तोड़ डाला ये रिकॉर्ड!
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से पहले भारत में रिलीज के दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन 2' के पास था, जिसने भारत में 7.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।