'दम लगा के हईशा' की बॉक्स-ऑफिस पर धीमी शुरुआत
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगा के हईशा' ने रिलीज के दिन बॉक्स-ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है। कल फिल्म ने भारत में महज 1.10 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि आलोचकों ने फिल्म को काफी सराहा है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के पहले दिन के
मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगा के हईशा' ने रिलीज के दिन बॉक्स-ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है। कल फिल्म ने भारत में महज 1.10 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि आलोचकों ने फिल्म को काफी सराहा है।
फिल्म रिव्यू: दम लगा के हईशा (4 स्टार)
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'दम लगा के हईशा ने शुक्रवार को भारत में 1.10 करोड़ का व्यापार किया। शनिवार सुबह के शोज शुक्रवार से बेहतर रहे। फिल्म की काफी तारीफ हो रही है।'
शरत कटारिया के निर्देशन में बनी 'दम लगा के हईशा' में आयुष्मान के अलावा भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा अहम किरदारों में हैं।