'फ्यूरियस 7' का नुकसान झेल रही है 'ब्योमकेश बक्शी'
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' ने रविवार को भी बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन बटोरा। रविवार को फिल्म की कमाई 5.36 करोड़ रही।
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' ने रविवार को भी बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन बटोरा। रविवार को फिल्म की कमाई 5.36 करोड़ रही।
दीपिका पादुकोण ने इस हीरो के साथ बिताई पूरी रात...!
वीकेंड पर फिल्म ने 14.06 करोड़ का बिजनेस किया है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी ने शुक्रवार को 4.20 करोड़, शनिवार को 4.50 करोड़ और रविवार को 5.36 करोड़ कमाए। भारत में कुल व्यापार 14.06 करोड़।'
बाप रे! सलमान खान को ये क्या कह गए ओवैसी
दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' को आलोचकों ने काफी सराहा है हालांकि हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' के साथ टकराव का नुकसान इस फिल्म को उठाना पड़ रहा है।
गुरुवार को रिलीज हुई 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' भारत में शानदार कमाई कर रही है।