Move to Jagran APP

भा गई हंप्टी की दुल्हनिया

मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। पिछले हफ्ते की फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया दर्शकों को भा गई है। शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा और पसंद किया। मुंबई में भारी बारिश और रितेश देशमुख की मराठी फिल्म लय भारी की जबरदस्त भीड़ से हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के

By Edited By: Published: Tue, 15 Jul 2014 01:01 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jul 2014 01:05 PM (IST)
भा गई हंप्टी की दुल्हनिया

मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। पिछले हफ्ते की फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया दर्शकों को भा गई है। शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा और पसंद किया। मुंबई में भारी बारिश और रितेश देशमुख की मराठी फिल्म लय भारी की जबरदस्त भीड़ से हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के दर्शक थोड़े कम हुए।

loksabha election banner

ट्रेड पंडितों के मुताबिक सामान्य दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ से अधिक रहता। शुक्रवार को इस फिल्म का कलेक्शन 9 करोड़ से अधिक रहा। शनिवार और रविवार को दर्शकों में बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन लगभग 11 करोड़ और रविवार को 13 करोड़ से अधिक रहा। नए स्टारों के लिए वीकएंड में 11 करोड़ से अधिक का कलेक्शन शुभ संकेत है। नए स्टारों वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी बाक्स आफिस पर अपनी खनक दर्ज कर सकी।

आलिया और वरुण ने बचाई एक घायल आदमी की जान

पढें़: चल गया हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का जादू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.