हेट स्टोरी-2 रही आगे
कई बार कुछ फिल्में निर्माता की उम्मीद से ज्यादा बिजनेस कर चौंका देती हैं। विशाल पांड्या की फिल्म हेट स्टोरी-2 के साथ कुछ ऐसा ही
मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। कई बार कुछ फिल्में निर्माता की उम्मीद से ज्यादा बिजनेस कर चौंका देती हैं। विशाल पांड्या की फिल्म हेट स्टोरी-2 के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। पोस्टर और प्रोमो के दम पर नए स्टारों को लेकर बनी यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 5 करोड़ से अधिक रहा। शनिवार को जरूर गिरावट आई,लेकिन रविवार को फिर से दर्शक आ जुटे। हेट स्टोरी-2 का वीकएंड कलेक्शन 15 करोड़ से अधिक रहा।
अक्षय अक्किनेनी की पिज्जा को दर्शक नहीं मिले। सिर्फ रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ के ऊपर जा सका। अमित साहनी की लिस्ट का भी यही हाल रहा। दोनों फिल्मों का वीकएंड कलेक्शन ढाई करोड़ के लगभगरहा। हां,हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया ने इस बीच 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।