भूतनाथ रिटर्न्स ने मारी छलांग
शुक्रवार को 4 करोड़ के कलेक्शन से शुरु हुई भूतनाथ रिटर्न्स ने रविवार को 8 करोड़ का कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंका दिया। इस छलांग से फिल्म का वीकएंड कलेक्शन 18 करोड़ से अधिक हो गया।
मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। शुक्रवार को 4 करोड़ के कलेक्शन से शुरु हुई भूतनाथ रिटर्न्स ने रविवार को 8 करोड़ का कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को चौंका दिया। इस छलांग से फिल्म का वीकएंड कलेक्शन 18 करोड़ से अधिक हो गया।
शुक्रवार को फिल्म देखने दर्शक नहीं उमड़े। इस फिल्म को समीक्षकों ने पसंद किया और फिल्म के कंटेंट की तारीफ की। शनिवार को दर्शकों में उत्सुकता देखी गई। कलेक्शन बढ़ कर 5 ़85 करोड़ पहुंच गया। अगले दिन रविवार की छुट्टी भूतनाथ रिटर्न्स के लिए सार्थक रही। रविार को कलेक्शन शुक्रवार की तुलना में दोगुना हो गया। सफल फिल्मों का इन दिनों यही ट्रेंड है। अमिताभ बच्चन ने फिर से साबित किया कि इस उम्र में भी वे आउट नहीं हुए हैं। फिल्म के बजट और बिजनेस को देखते हुए इसे सफल फिल्म माना जा रहा है।