दो दिन में 9 करोड़ ही कमा पाई बिपाशा की अलोन
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स-ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। शुरुआती आकलन के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 4.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
By rohit guptaEdited By: Published: Sun, 18 Jan 2015 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2015 12:24 PM (IST)
मुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स-ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। शुरुआती आकलन के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 4.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म दो दिन में सिर्फ 9 करोड़ रुपये ही बटोर सकी है। फिल्म न ही मल्टीप्लेक्सों पर अच्छा प्रदर्शन कर पा रही है और न ही सिंगल स्क्रीन पर दर्शक जुट रहे हैं।
विराट कोहली को वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा अनुष्का का साथ!
फिल्म के शानदार म्यूजिक के बावजूद इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। उम्मीद की जा रही है कि 'अलोन' वीकेंड में ज्यादा से ज्यादा 15 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें