दूसरे दिन 'एक्शन जैक्सन' की कमाई में गिरावट
रिलीज के दिन खराब शुरुआत करने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' ने दूसरे दिन भी खराब प्रदर्शन किया। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले शुक्रवार को 9.25 करोड़ रुपये बटोरे थे लेकिन दूसरे दिन वो इतनी रकम भी नहीं बटोर सकी। रिलीज के दूसरे दिन यानि पहले
मुंबई। रिलीज के दिन खराब शुरुआत करने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' ने दूसरे दिन भी खराब प्रदर्शन किया। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले शुक्रवार को 9.25 करोड़ रुपये बटोरे थे लेकिन दूसरे दिन वो इतनी रकम भी नहीं बटोर सकी।
रिलीज के दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को 'एक्शन जैक्सन' सिर्फ 8.25 करोड़ ही बटोर पाई। यानि फिल्म दो दिनों में महज 17.50 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है।
फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम मुख्य किरदारों में हैं।
सिंगल स्क्रीन और मल्टिप्लेक्सों दोनों में दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।