शाहरुख नहीं तो कौन होगा यशराज बैनर का अगला हीरो?
यश चोपड़ा के बैनर से शाहरुख खान का गहरा नाता है, इस बात से कोई अंजान नहीं है। किंग ऑफ रोमांस यश राज ने किंग खान के साथ मिलकर बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं,
मुंबई। यश चोपड़ा के बैनर से शाहरुख खान का गहरा नाता है, इस बात से कोई अंजान नहीं है। किंग ऑफ रोमांस यश राज ने किंग खान के साथ मिलकर बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन लगता है यश राज बैनर कुछ नया करना चाहता है। इसलिए शायद आदित्य चोपड़ा इस बार अपने फेवरेट एक्टर शाहरुख खान के बिना ही अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं।
पढ़ें : वेलेंटाइन-डे पर शादी करेंगे रानी-आदित्य
सूत्रों ने बताया कि आदित्य की अगली फिल्म में शाहरुख नहीं, बल्कि रणवीर सिंह होंगे। हालांकि अब तक फिल्म का नाम और अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक आदित्य ने शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को लेने का मन बनाया है।
यश चोपड़ा के निधन के बाद से उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ही यश राज बैनर का कामकाज देख रहे हैं। यश राज बैनर ने शाहरुख खान के साथ मिलकर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन लगता है अब आदित्य न्यूकमर के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर