रितिक रोशन के बारे में यामी गौतम ने जो कहा, वो जानकार फैंस खुश हो जाएंगे
संजय गुप्ता निर्देशित 'काबिल' में यामी एक ब्लाइंड लड़की के रोल में हैं। इस फिल्म को रितिक के पापा राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
मुंबई। एक्ट्रेस यामी गौतम आजकल पुल्कित सम्राट के साथ कथित अफेयर के अलावा 'काबिल' के लिए भी खबरों में रहती हैं। 'काबिल' में यामी रितिक रोशन के अपोजिट हैं, जो करियर के इस मुकाम पर उनके लिए बड़ी बात है।
रितिक से यामी काफी प्रभावित हैं, और उन्हें ऐसा एक्टर मानती हैं, जो अपने काम को हल्के में नहीं लेता। दिल्ली में चल रहे कुटूर फैशन शो में शो-स्टॉपर बनीं यामी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा- "रितिक बहुत इंस्पायरिंग हैं। जब आप उनसे मिलते हैं, तो इंस्पायर हुए बिना नहीं रहते। वो और बेहतर करने की कोशिश करते रहते हैं।" यामी ने आगे कहा- "रितिक अपने को-एक्टर को उसके करेक्टर में रहने में पूरी मदद करते हैं, ताकि वो परफेक्ट शॉट दे सकें। ऐसा वो सबके साथ करते हैं।"
इसे भी पढ़ें: अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ाएगी ये 'टैटू गर्ल'
संजय गुप्ता निर्देशित 'काबिल' में यामी एक ब्लाइंड लड़की के रोल में हैं। इस फिल्म को रितिक के पापा राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज के लिए निर्धारित है।