अब प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेंट्टी, और अनुष्का शर्मा के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा भी प्रोडक्शन में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। बतौर अभिनेत्री उन्होंने खुद को साबित कर दिया है। अब वे प्रोड्यूसर बनने जा रहीं हैं।
By Edited By: Published: Sat, 24 May 2014 02:36 PM (IST)Updated: Sat, 24 May 2014 02:36 PM (IST)
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेंट्टी, और अनुष्का शर्मा के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा भी प्रोडक्शन में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। बतौर अभिनेत्री उन्होंने खुद को साबित कर दिया है। अब वे प्रोड्यूसर बनने जा रहीं हैं।
हालांकि सोनाक्षी किस फिल्म के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगी इसकी कोई खबर नहीं है। सोनाक्षी के भाई लव और कुश अपने घर के प्रोडक्शन हाउस की देखरेख कर रहे हैं।
फिलहाल सोनाक्षी अर्जुन कपूर के साथ फिल्म तेवर को लेकर व्यस्त हैं। लेकिन इन दिनों वे शाहिद कपूर के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें