Move to Jagran APP

OMG! प्रियंका चोपड़ा को विमान में बदलने पड़े कपड़े!

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी व्‍यस्‍त हैं। इससे पहले हमने आपको बताया था कि प्रियंका लगातार 90 दिनों तक फिल्‍म की शूटिंग और विज्ञापन के लिए शूट करेंगी। इस दौरान प्रियंका के पास बिल्‍कुल भी समय नहीं है। ऐसे में प्रियंका को हैदराबाद में एक कार्यक्रम में शामिल

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2015 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2015 11:13 AM (IST)
OMG! प्रियंका चोपड़ा को विमान में बदलने पड़े कपड़े!

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी व्यस्त हैं। इससे पहले हमने आपको बताया था कि प्रियंका लगातार 90 दिनों तक फिल्म की शूटिंग और विज्ञापन के लिए शूट करेंगी। इस दौरान प्रियंका के पास बिल्कुल भी समय नहीं है। ऐसे में प्रियंका को हैदराबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके लिए प्रियंका ने पहले से कमिटमेंट कर रखा था, तो उन्होंने समय बचाने के लिए एक विमान ही बुक करा लिया।

loksabha election banner

अब जेनेट जैक्सन की न्यूड फोटो इंटरनेट पर हुईं वायरल!

प्रियंका ने लगभग 4 घंटों के लिए एक विमान बुक कराया था। प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए प्रियंका को नाइट शिफ्ट में शूटिंग करनी थी। इस बीच उन्हें हैदराबाद में एक कार्यक्रम में भी शिरकत करनी थी। ऐसे में प्रियंका के पास सिर्फ 4 घंटों का समय था। इसलिए प्रियंका ने एक प्लेन चार्टर्ड करा लिया।'

एकता की यूथ इरॉटिक 'xxx' में सनी लियोनी की जगह कायरा दत्त

बताया जा रहा है कि प्रियंका बिना तैयार हुए ही चार्टर्ड प्लेन में बैठ गईं। हैदराबाद के कार्यक्रम के लिए प्रियंका ने चार्टर्ड प्लेन में ही अपने कपड़े बदले और मेकअप किया। प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद के कार्यक्रम में शामिल हुईं और तुरंत बाहर खड़े चार्टर्ड प्लेन में बैठकर मुंबई के लिए रवाना हो गईं। लगभग चार घंटे में प्रियंका मुंबई लौट आईं और 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में शामिल हो गईं।

बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में शामिल होने के लिए भी प्रियंका चोपड़ा ने हैदराबाद तक के लिए एक चार्टर्ड प्लेन लिया था।

इसे भी पढ़ें: जानें, क्यों दीपिका ने कंगना को किया फोन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.