Move to Jagran APP

Exclusive: जानिए, रितिक अपने बच्चों को परियों की कहानियां क्यों नही सुनाते!

जब रितिक छोटे थे, तो ख़ुद से भाग रहे थे। यह वह दौर था, जब रितिक ठीक से बातचीत नहीं कर पाते थे और काफी हकलाते थे।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Tue, 10 Jan 2017 11:46 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 12:14 PM (IST)
Exclusive: जानिए, रितिक अपने बच्चों को परियों की कहानियां क्यों नही सुनाते!

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शायद ही किसी का बचपन हो, जो परी कथाएं सुनकर ना बीता हो। मगर, रितिक रोशन अपने बच्चों को परी कथाएं नहीं सुनाते, कुछ और सुनाते हैं।

loksabha election banner

रितिक अपने बच्चों के बेहद क़रीब हैं और उनके साथ वक़्त बिताने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते। सुज़ैन ख़ान से तलाक़ के बाद तो रितिक का सारा फोकस रेहान और रिदान पर ही हो गया है। रितिक आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बचपन के बारे में बातचीत करते हुए रितिक ने एक दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों को राजकुमार और परियों वाली कहानियों नहीं सुनाते हैं, बल्कि ऐसी स्टोरीज़ कहते हैं जो बच्चों को प्रेरणा दें और ये कहानियां उनकी अपनी लाइफ़ से जुड़ी होती हैं, मगर उन स्टोरीज़ को रितिक किसी फिक्टिशियस नाम से सुनाते हैं। इसके पीछे एक ख़ास वजह है।

इसे भी पढ़ें- जब रितिक के सामने अचानक पहुंच गए माइकल जैक्सन

जब रितिक छोटे थे, तो ख़ुद से भाग रहे थे। यह वह दौर था, जब रितिक ठीक से बातचीत नहीं कर पाते थे और काफी हकलाते थे। इसकी वजह से वो स्कूल में ओरल एग्जाम देने से भी कतराते थे। एग्जाम के दिन बिना घर में बताये क्लास बंक कर देते थे। धीरे-धीरे यह बात उनके पिता राकेश को पता चली तो उन्होंने रितिक के मन से इस बात को निकालने के लिए प्रैक्टिस शुरू करवायी। रितिक बताते हैं कि उनके पापा ने फिर उन्हें बुक रीडिंग, स्पीच क्लासेस वगरैह में डलवाया।

इसे भी पढ़ें- रितिक के बारे में यामी ने जो कहा, उसे जानकर वो ख़ुशी से झूम उठेंगे!

रितिक ने इस मुश्किल से कैसे छुटकारा पाया, इसकी कहानी वो बच्चों को सुनाते हैं। रितिक कहते हैं कि अपने बच्चों को वो अपनी कहानी अपने किरदार के नाम पर रखकर सुना देते हैं, ताकि वो प्रेरित भी हों और उन्हें रितिक के नाम की जानकारी ना हो। रितिक बताते हैं कि एक बार उनके बड़े बेटे रेस में हार गए थे, तो काफी दुखी हो गए थे। उस वक़्त उन्होंने अपनी ही स्टोरी किसी और किरदार के नाम से सुनायी थी, जिसे सुन कर उनका मूड ठीक हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.