अर्पिता की शादी में इसलिए नहीं आए अर्जुन और सोनाक्षी!
सोनाक्षी सिन्हा हैदराबाद में सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में नहीं पहुंची थी। सोनाक्षी को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले सलमान ही हैं, इसलिए अभिनेत्री की गैर मौजूदगी चर्चाओं में थी।
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा हैदराबाद में सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में नहीं पहुंची थी। सोनाक्षी को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले सलमान ही हैं, इसलिए अभिनेत्री की गैर मौजूदगी चर्चाओं में थी।
अगर सूत्रों की मानें तो खान परिवार ने सोनाक्षी और फिल्म 'तेवर' में उनके को-स्टार अर्जुन कपूर को जान-बूझकर नहीं बुलाया। सूत्र ने बताया, 'अर्जुन अभिनेता बनने से पहले अर्पिता के साथ रिलेशनशिप में थे। इसलिए उन्हें न्योता नहीं दिया गया और सोनाक्षी की उनके साथ डेटिंग की अफवाहें होने की वजह से मेहमानों की लिस्ट में उनका नाम भी नहीं जोड़ा गया।'
कुछ समय पहले सोनाक्षी और सलमान के बीच मतभेदों की खबरें आईं थी। लेकिन पिछले महीने खान परिवार की तरफ से दी गई दिवाली पार्टी में सोनाक्षी के पहुंचने से साफ हो गया था कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।