अवॉर्ड शो में क्यों नहीं पहुंची प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा रविवार को एक अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने वाली थी लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर खुद को इससे अलग कर लिया। प्रियंका ने इसके लिए बकायदा रिहर्सल भी की थी लेकिन इससे पीछे हट जाने के फैसले से शो के आयोजक काफी परेशान हो गए।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा रविवार को एक अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने वाली थी लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर खुद को इससे अलग कर लिया। प्रियंका ने इसके लिए बकायदा रिहर्सल भी की थी लेकिन इससे पीछे हट जाने के फैसले से शो के आयोजक काफी परेशान हो गए।
ये भी पढ़ेंः इस अभिनेत्री ने ठुकराया 20 करोड़ का ऑफर!
हैरान करने वाली बात ये है कि किसी और जरूरी काम का हवाला देकर शो छोड़ने वाली प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ दिख रही हैं।
एक सूत्र ने कहा कि रिहर्सल के दौरान प्रियंका ने कभी ऐसा नहीं जताया कि वो असहज हैं या खुश नहीं हैं, इसलिए उनका ये फैसला हैरान करने वाला था। सूत्र ने कहा, 'क्रिएटिव टीम उनकी परफॉर्मेंस को सफल बनाने के लिए एक खास कोशिशें कर रही थी। लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर आयोजकों को बताया कि उन्हें किसी और जरूरी काम से जाना है।'
पढ़ेंः फिर सबसे सेक्सी महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'मां का प्यार पाने के लिए उनके साथ वक्त गुजार रही हूं। मुझे इसकी जरूरत महसूस हो रही है।' उन्होंने दूसरा पोस्ट किया जिसमें वो थोड़ी मायूस नज़र आईं। प्रियंका ने ट्वीट किया, 'जो पॉलिटिक्स मैंने सीखी है, वो एक आर्ट फॉर्म है। जब कला में पॉलिटिक्स होती है तो दिल दुखता है। पूरी तरह से अपने आपको बदलें। आज रात की सीख।'
पढ़ें: राम गोपाल वर्मा ने इस दिग्गज डायरेक्टर को जीते जी दे डाली श्रद्धांजलि