Move to Jagran APP

जब अमिताभ बच्चन की वजह से विनोद खन्ना के फटे थे होंठ, लगवाने पड़े थे 6 टांके

उनकी एक्शन की टाइमिंग कमाल की थी। आजतक उन्होंने कभी कोई बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया था।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 03:21 PM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 03:21 PM (IST)
जब अमिताभ बच्चन की वजह से विनोद खन्ना के फटे थे होंठ, लगवाने पड़े थे 6 टांके
जब अमिताभ बच्चन की वजह से विनोद खन्ना के फटे थे होंठ, लगवाने पड़े थे 6 टांके

 अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन ने एक दौर में कई लोकप्रिय फिल्मों में साथ काम किया था, जिनमें अमर अकबर एंथनी, खून पसीना, रेशमा, इन्साफ, मुक्कदर का सिकंदर, हेरा फेरी जैसी फिल्में प्रमुख हैं लेकिन कम लोगों को ही यह पता होगा कि प्रकाश मेहरा की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना की तरफ इस तरह शीशा का ग्लास उठा कर मारा था कि विनोद खन्ना के होंठ कट गए थे।

loksabha election banner

यह राज़ उस दौर के मशहूर अभिनेता पुनीत इसर ने खोला है।पुनीत ने बताया कि कुली की घटना के बाद जब वो अमिताभ बच्चन से मिलने उनके अस्पताल गए थे तब बिग बी ने यह किस्सा सुनाया था। अमिताभ ने पुनीत को बताया कि प्रकाश मेहरा की फिल्म थी। उन्हें फिल्म का नाम तो याद नहीं लेकिन एक सीन में अमिताभ को विनोद खन्ना की तरफ शीशे के गिलास से वार करना था। दोनों ने काफी लंबे समय तक रिहर्सल की। सब कुछ ठीक जा रहा था कि अचानक जब टेक लेने की बात आयी तो अमिताभ ने गिलास उनकी तरफ फेंका और टाइमिंग गलत हो गई। विनोद खन्ना को काफी चोट आ गयी थी। उनके होंठ पूरी तरह कट गए थे। अमिताभ इस बात से डर गए थे कि न जाने अब क्या होगा लेकिन विनोद इतने शांत स्वभाव के व्यक्ति थे कि उन्होंने अमिताभ से कहा घबराओ नहीं। हम एक्टर हैं। यह सब होता रहता है। विनोद को उस घटना में लगभग 5-6 स्टिचेज़ लगे थे।

क्लासिकल म्यूजिक के प्रेमी थे विनोद -

पुनीत बताते हैं कि विनोद खन्ना और उनके पिताजी सुदेश इस्सर करीबी मित्र थे। सुदेश की फिल्म सौदा में विनोद खन्ना ने अभिनय किया था और वह हमेशा पुनीत के घर आते रहते थे। इसलिए पुनीत उन्हें काफी करीब से भी जानते रहे। वह बताते हैं कि विनोद को म्यूजिक में काफी दिलचस्पी थी। हेल्दी खाना और म्यूजिक वह काफी एन्जॉय करते थे। जब भी घर पर आते थे क्लासिकल म्यूजिक बजता था। उन्हें कव्वाली, सूफी संगीत, गुलाम अली, नुसरत फ़तेह अली खान, आबिदा परवीन, जगजीत सिंह की गायिकी से अत्यंत प्रेम था। वह फिल्मों के सेट पर भी शाम में बैठ कर खून संगीत एन्जॉय करते थे।

यह भी पढ़ें:अपने अमर की ख़बर सुनते ही बीच में शूट छोड़ कर चले गए शॉक्ड एंथोनी

विनोद खन्ना ने कभी बॉडी डबल नहीं लिया-

पुनीत बताते हैं कि आमतौर पर तो लोग उन्हें स्टाइल हीरो के रूप में जानते थे लेकिन सच यह है कि वह अपने तरीके के अलग एक्शन हीरो थे। उनकी एक्शन की टाइमिंग कमाल की थी। आजतक उन्होंने कभी कोई बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया था। वह अपने स्टंट खुद करते थे। उन्हें याद है फिल्म क्षत्रिय, जिसमें वह सनी देओल के साथ एक्शन कर रहे थे। लोग देख कर दंग थे। सनी भी हैरान थे। अपने स्टंट तो वह खुद ही डिजाइन कर लिया करते थे। जब चोट लगती थी तो वह उसे हमेशा मामूली सा ही बता देते थे। नखरे करने की तो उनकी आदत ही नहीं थी। उनकी सिर्फ फीमेल फैन फॉलोविंग नहीं थी, बल्कि मेल फैन्स भी उनके लॉयल फैन्स थे चूंकि वह जबरदस्त एक्शन करते थे।

यह भी पढ़ें:विनोद खन्ना मेरे परिवार का अहम् हिस्सा थे: संजय दत्त

देश दुनिया की जानकारी -

पुनीत बताते हैं कि वह देश दुनिया की भी इतनी ख़बर और समझ रखते थे कि हमेशा उसके बारे में भी सेट पर उनके घर पर जब भी आते थे, बहुत सी बातें होती रहती थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.