वीडियो: शराबी बने दुल्हे बद्रीनाथ, आख़िरकार दुल्हनिया ने ही संभाला
आपको यकीन होगा कि बद्रीनाथ के केरेक्टर के लिए वरुण ने एक साथ 11-12 ग्लास शराब पी थी? पर यह सच है!
मुंबई। वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों जम कर बद्रीनाथ की दूल्हानिया के प्रमोशन कर रहे हैं। पर सामने आया है एक वीडियो जहां वरुण शराबी बन गए हैं और उनकी दुल्हनिया आलिया उन्हें संभाल रही है। यह वीडियो खुद फ़िल्म के मेकर्स ने रिविल किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे वरुण फ़िल्म के किरदार के लिए शराबी बने थे।
जी हां, रियल लाइफ नहीं बल्कि वरुण इस फ़िल्म के लिए शराबी बने थे। इस वीडियो में वरुण ने खुद बताया कि फ़िल्म के कई सीन्स के लिए उन्होंने रियल में ड्रिंक किया है। आलिया ने भी बताया की कैसे वो खुद वरुण का सर पकड़ कर उन्हें संभालती थी।
इसे भी पढ़ें- Exclusive: आलिया पर भारी पड़ने के लिए वरुण को हर बार चाहिए
आपको यकीन होगा कि बद्रीनाथ के केरेक्टर के लिए वरुण ने एक साथ 11-12 ग्लास शराब पी थी? पर यह सच है! बद्रीनाथ की दुल्हनिया को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और यह फ़िल्म इस शुक्रवार यानी कि 10 मार्च 2017 को रिलीज़ होगी। और क्या-क्या हुआ देखिये इस वीडियो में-