Move to Jagran APP

नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतरे विवेक ओबरॉय, कर्मयोगी बताया

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को बॉलीवुड से एक स्टार समर्थक मिल गया है। हम बात कर रहे हैं विवेक ओबरॉय की। विवेक ओबरॉय ने कहा कि देश को मोदी की जरूरत हैं और वे कर्मयोगी हैं।

By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 02:42 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 02:44 PM (IST)
नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतरे विवेक ओबरॉय, कर्मयोगी बताया

मुंबई। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को बॉलीवुड से एक स्टार समर्थक मिल गया है। हम बात कर रहे हैं विवेक ओबरॉय की। विवेक ओबरॉय ने कहा कि देश को मोदी की जरूरत हैं और वे कर्मयोगी हैं।

loksabha election banner

मोदी के समर्थन में विवेक ओबरॉय ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'गुजरात के 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंची। यह सिर्फ कहने की बात नहीं है, बल्कि उन्होंने काम करके दिखाया। वो एक कर्मयोगी हैं।'

विवेक ओबरॉय बोले, 'मोदी गुजरात में अपने काम को साबित कर चुके हैं। लोग उन पर सवालिया निशान लगाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि मोदी बोलते कम हैं, काम ज्यादा करते हैं। वो एक विकास पुरुष हैं।'

बॉलीवुड के इस स्टार ने लोगों से जाति के आधार पर वोट ना करने की अपील भी की।

पढ़ें: किस चीज से मिलती है विवेक ओबरॉय को अवॉर्ड पाने से भी ज्यादा खुशी

पढ़ें: नरेंद्र मोदी बनेंगे विवेक ओबरॉय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.