Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा का ये काम देख कर सोनाक्षी ने देसी गर्ल को दिया नया नाम

बता दें कि प्रियंका इन दिनों ज़्यादातर विदेशमें ही में ही रहती हैं। हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग के अलावा वो यूनिसेफ से जुड़े सोशल वर्क में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 11 Sep 2017 06:29 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 12:08 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा का ये काम देख कर सोनाक्षी ने देसी गर्ल को दिया नया नाम
प्रियंका चोपड़ा का ये काम देख कर सोनाक्षी ने देसी गर्ल को दिया नया नाम

मुंबई। यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसेडर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जॉर्डन में उन बच्चों की मदद कर रही हैं जो सीरिया के गृह युद्ध में अपना सबकुछ तहस नहस हो जाने के बाद शरणार्थी बन कर ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका के इस काम से बेहद गदगद हैं और देसी गर्ल को 'गुणी महिला ' मानती हैं।

loksabha election banner

जॉर्डन के शरणार्थी शिविर से प्रियंका की बच्चों के साथ तस्वीरें आई। वो हंसते-खिलखिलाते उन बच्चों का दर्द बांटने की कोशिश कर रही हैं। राजधानी अम्मान के एक सेंटर में बच्चों के साथ कुछ वक्त बांटने वाली प्रियंका ने लोगों से अपील भी की कि सरकारें कुछ नहीं करती तो लोग आगे हैं। प्रियंका के इस काम की काफ़ी सराहना हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक ट्वीट किया है।

प्रियंका को Woman of substance बताते हुए सोनाक्षी ने लिखा है कि जो भी हम अपने जीवन पर करने की आकांक्षा रखते हैं, प्रियंका अपने जीवन में इस समय वो काम कर रही हैं। यही फ़र्क (हममें और उनमें) है।

यह भी पढ़ें:Box Office: रोज़ बढ़ रही है बर्फ़ी की दुकानदारी, सावधान का मंगल अभियान भी जारी

 

बता दें कि प्रियंका इन दिनों ज़्यादातर विदेशमें ही में ही रहती हैं। हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग के अलावा वो यूनिसेफ से जुड़े सोशल वर्क में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.