Move to Jagran APP

हॉलीवुड में जाकर प्रियंका चोपड़ा ने उठाया ऐसा मुद्दा कि बॉलीवुड वाले भी करेंगे नाज़

महिलाओं को पुरुषों की ओर से मिलने वाली कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक लिंग के आधार पर भेदभाव भी है। प्रियंका अपने स्तर से इस लड़ाई को हवा दे रही हैं।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Sun, 10 Sep 2017 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 10:03 PM (IST)
हॉलीवुड में जाकर प्रियंका चोपड़ा ने उठाया ऐसा मुद्दा कि बॉलीवुड वाले भी करेंगे नाज़
हॉलीवुड में जाकर प्रियंका चोपड़ा ने उठाया ऐसा मुद्दा कि बॉलीवुड वाले भी करेंगे नाज़

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस के दायरे से निकलकर अब ऐसी सेलेब्रिटी बन चुकी हैं, जिसकी बातों का असर वैश्विक स्तर पर होता है। वो उन महिलाओं में शुमार हो चुकी हैं, जो अपने दम पर अपना नाम और पहचान बनाती हैं। प्रियंका ने अब फ़िल्म व्यवसाय में महिलाओं की समानता का मुद्दा उठाया है और वो भी हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में, जिसे जानकर आप प्रियंका पर नाज़ ज़रूर करना चाहेंगे।

loksabha election banner

लिंग के आधार पर असमानता सिर्फ़ भारत ही नहीं, बल्कि पश्चिम देशों में भी देखा जाता है। लड़कियों को अपने पेशे में पुरुषों की ओर से मिलने वाली कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक लिंग के आधार पर भेदभाव भी है। प्रियंका अपने स्तर से इस लड़ाई को हवा दे रही हैं, ताकि फ़िल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को पुरुषों के समान ही बेहतर रोल्स मिल सकें। प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हॉलीवुड में वो अगली पीढ़ी के लिए मुश्किलें कम करना चाहती हैं। 

यह भी पढ़ें: जब सलमान ख़ान के दरवाज़े पर मौनी रॉय ने दी दस्तक, देखिए फिर क्या हुआ

एक एंटरटेनमेंट शो में प्रियंका ने कहा, ''महिलाओं के लिए एंटरटेनमेंट या हॉलीवुड में रोल नहीं लिखे जाते हैं, इसलिए उनके पास अधिक च्वाइस नहीं होती। हम इतना पीछे हैं कि हमारे पास सिर्फ़ एक वंडर वुमन है, जो कि हमारी पहली बड़ी सुपर हीरो फ़िल्म है, जिसे एक महिला ने डायरेक्ट किया है। एंटरटेनमेंट के इतिहास में सिर्फ़ एक महिला डायरेक्टर एकेडमी अवॉर्ड जीत पायी हैं। आख़िर ये क्या है।'' 

यह भी पढ़ें: कामयाब लड़कियों के बारे में ये घटिया सोच रखते हैं लोग, कंगना के बेबाक बोल

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में टोरंटो फ़िल्म फ़ेस्टिवल में शिरकत की थी। फ़ेस्टिवल में उनकी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'पहुना- द लिटिल विज़िटर्स' का प्रीमियर हुआ था। इस बारे में उन्होंने कहा कि वो ये देखकर ख़ुश हैं कि फ़ेस्टिवल अपने तरीक़े से एंटरटेनमेंट में महिलाओं की मदद कर रहा है, ''मैंने इस मुद्दे को उठा लिया है और कभी शांति से नहीं बैठूंगी, क्योंकि इसमें मेरी जैसी तमाम दूसरी महिलाओं को जुटने की ज़रूरत है, ताकि अगली पीढ़ी के लिए चीज़ें आसान हो जाएं।'' 

यह भी पढ़ें: बाहुबली के रंग में रंगी श्रद्धा कपूर, साहो में निभा रही हैं ये किरदार

'पहुना' पहली सिक्कमी फ़िल्म है। इसे पाखी ए टायरबाला ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म को फ़ेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.