यशराज की फिल्म में अनुष्का के साथ नहीं होंगे विराट कोहली!
पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ जल्द ही यशराज की एक फिल्म मेें नज़र आएंगे। लेकिन उनके फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर है। यशराज फिल्म्स ने साफ कर दिया है कि ये खबरें महज अफवाह हैं और विराट
मुंबई। पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ जल्द ही यशराज की एक फिल्म मेें नज़र आएंगे। लेकिन उनके फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर है। यशराज फिल्म्स ने साफ कर दिया है कि ये खबरें महज अफवाह हैं और विराट को उन्होंने किसी फिल्म में साइन नहीं किया है।
इससे पहले सुनने में आ रहा था विराट को एक रोमांटिक फिल्म में शाहरुख खान की जगह लिया गया है, जिसमें अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में होंगी। बताया जा रहा था कि ये फिल्म यशराज बैनर तले बनाई जाएगी। हालांकि अब लगता है कि प्रोडक्शन हाउस विराट को इंडस्ट्री में लॉन्च करने के मूड में नहीं है।
यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'विराट कोहली यशराज की अगली फिल्म में अनुष्का शर्मा के ऑपोजिट नहीं हैं।'
अनुष्का शर्मा को यशराज फिल्म्स ने ही 2008 में शाहरुख के ऑपोजिट 'रब ने बना दी जोड़ी' से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।