Move to Jagran APP

विराट और अनुष्का की हुई शादी, अब 21 को दिल्ली और 26 को मुंबई में Party

दोनों ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ शादी का जोड़ा पहना था। अनुष्का बेज़ कलर के जोड़े में बेहद आकर्षक लग रही थीं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 11:55 AM (IST)
विराट और अनुष्का की हुई शादी, अब 21 को दिल्ली और 26 को मुंबई में Party
विराट और अनुष्का की हुई शादी, अब 21 को दिल्ली और 26 को मुंबई में Party

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली के टस्कनी में सोमवार को परंपरागत हिन्दू रीति रिवाजों के बीच सात फेरे लिए और इसी के साथ तीन साल की गहरी दोस्ती का रिश्ता, शादी के बंधन में बंध गया।

loksabha election banner

शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये ये खुशखबर दी, तस्वीरें पोस्ट की और लोगों का धन्यवाद दिया। दोनों ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ शादी का जोड़ा पहना था। अनुष्का बेज़ कलर के जोड़े में बेहद आकर्षक लग रही थीं। इससे पहले दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें परिवार के लोग शामिल थे।

परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ इटली गए विरुष्का अब मिस्टर एंड मिसेज़ कोहली बन कर इंडिया आयेंगे और 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों और कुछ ख़ास मेहमानों के लिए शादी का रिसेप्शन होगा। फिर 26 दिसंबर को मुंबई में भी बड़ी पार्टी होगी, जिसमें क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सारे दिग्गज मौजूद होंगे।

शादी के साथ ही निमंत्रण भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। इटली से लौटने के बाद दोनों मुंबई में स्थित अपने नए घर पर शिफ्ट होंगे। 

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी जायेंगी लेकिन नए साल को सेलेब्रेट करने के बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ़्ते में इंडिया लौट आएंगी और शाहरुख़ खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म शूट करेंगी। उसके बाद उन्हें यशराज की फिल्म सुई धागा की तैयारी करनी है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.