आखिरकार साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे बचपन के दोस्त वरुण-अर्जुन, लेकिन...
शो 'यारों की बारात' में अर्जुन कपूर और वरुण धवन की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है।
नई दिल्ली। बचपन के दोस्त वरुण धवन और अर्जुन कपूर को आखिरकार स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल गया है। अभी तक ये दोनों किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए हैं। हालांकि वरुण और अर्जुन किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आएंगे। ये दोनों एक शो 'यारों की बारात' में एक साथ दिखेंगे, जिसे साजिद खान और रितेश देशमुख लेकर आ रहे हैं।
शो 'यारों की बारात' में रियल लाइफ फ्रेंड देखने को मिलेंगे। एक सूत्र ने बताया, 'दरअसल, शो का आइडिया यह है रियल लाइफ स्टार्स को पर्दे पर एक साथ पेश किया जाए। अब भी वरुण ज्यादातर सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर को रणवीर सिंह के साथ देखा गया है। लेकिन इनके बीच इतनी अच्छी दोस्ती नहीं है। वहीं वरुण और अर्जुन बचपन के दोस्त हैं।'
मुश्किल में कपिल शर्मा, 'द कपिल शर्मा शो' के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
सूत्र ने बताया, 'वरुण और अर्जुन को शो का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया। जब शो के लिए उनसे सपंर्क किया गया, तो वे इसके लिए तुरंत तैयार भी हो गए। यह शो अक्टूबर से शुरू हो रहा है।'
इस शो में वरुण, अर्जुन की जोड़ी के अलावा, सानिया मिर्जा-परिणीति चोपड़ा, अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्न सिन्हा, अभिषेक बच्चन-अजय देवगन और फराह खान-करण जौहर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शो के दौरान रितेश और साजिद खूब मस्ती करते नजर आएंगे।
प्रेग्नेंट करीना कपूर के बारे में ये बात जान हैरान रह जाएंगे आप...!