आने वाली फिल्में
'गांधी माई फादर' जैसी लीक से हटकर फिल्में देने वाले फिल्मकार फिरोज अब्बास खान ने सटायर का जॉनर पकड़ा है। उनकी 'देख तमाशा देख' समाज पर तंज कसती हुई कथा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गांव में इलेक्ट्रिक पोल से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत होती है और उसके मृत शरीर को लेकर विवाद होता है। फिर उसी कहानी के इर्द-गिर्द पूरा तमाशा रचा जाता है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं सतीश कौशिक और गण्
देख तमाशा देख
'गांधी माई फादर' जैसी लीक से हटकर फिल्में देने वाले फिल्मकार फिरोज अब्बास खान ने सटायर का जॉनर पकड़ा है। उनकी 'देख तमाशा देख' समाज पर तंज कसती हुई कथा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गांव में इलेक्ट्रिक पोल से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत होती है और उसके मृत शरीर को लेकर विवाद होता है। फिर उसी कहानी के इर्द-गिर्द पूरा तमाशा रचा जाता है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं सतीश कौशिक और गणेश यादव।
टू स्टे्टस
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्में देसी हुई हैं। साहित्य के साथ भी वे अपना जुड़ाव गहरा कर रहे हैं। अभिषेक वर्मन निर्देशित 'टू स्टे्टस' उसकी पहली बानगी है। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। अगले साल तक 'शुद्धि' भी आ जाएगी। वह अमीष त्रिपाठी 'इम्मॉरट्ल्स ऑफ मेलुहा' पर बेस्ड होगी। 'टू स्टे्टस' में दो अलग कल्चर से ताल्लुक रखने वालों की प्रेम कहानी है। अर्जुन कपूर फिल्म में पंजाबी लड़के कृष मल्होत्रा के किरदार में हैं जबकि आलिया भ˜ साउथ इंडियन लड़की अनन्या स्वामीनाथन की भूमिका में हैं। फिल्म में संगीत दिया है शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेनडोसा ने व गीतकार हैं अमिताभ भट्टाचार्य