जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज फिल्में
एक्शन जैक्सन यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह तमिल में बनी और महेश बाबू अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'दूकुदु' का रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन बहादुर पुलिस अधिकारी और आदर्श बेटे की भूमिका में हैं। वह कुछ खास लोगों की तलाश में हैं। फिल्म में उनके तीन अलग-अलग लुक नजर
एक्शन जैक्सन
यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह तमिल में बनी और महेश बाबू अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'दूकुदु' का रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन बहादुर पुलिस अधिकारी और आदर्श बेटे की भूमिका में हैं। वह कुछ खास लोगों की तलाश में हैं। फिल्म में उनके तीन अलग-अलग लुक नजर आएंगे। वह इसमें तलवारबाजी करते भी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम भी हैं। सोनाक्षी इसमें पहली बार पूर्ण रूप से कॉमेडी करती नजर आएंगी। वह मुंबई की लड़की खुुशी के किरदार में हैं। उसकी जिंदगी उसकेनाम के विपरीत चलती है और परिस्थितियां काफी मजाकिया होती हैं। पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई भी इस फिल्म में हैं। उन्होंने भी कई एक्शन सीन किए हैं। वहीं कुणाल राय कपूर कॉमेडी करते नजर आएंगे।
भोपाल : ए प्रेयर फॉर रेन
यह फिल्म भोपाल में 1984 में हुई भीषण गैस त्रासदी से प्रेरित है। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के कारखाने से जहरीली गैस रिसने से करीब दस हजार लोगों की मौत हो गई थी। इस त्रासदी से न सिर्फ उस पीढ़ी के लोग प्रभावित हुए बल्कि उसके बाद पैदा हुई पीढि़या भी इसके असर से अछूती नहीं रही। इसे दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटना माना जाता है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हैदराबाद में हुई है। फिल्म में दिलीप का संघर्ष दिखाया गया है। दिलीप इस हादसे में फंसा आम आदमी है। दिलीप का किरदार राजपाल यादव ने निभाया है। तनिष्ठा चटर्जी उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर रवि कुमार जबलपुर के हैं। इसमें हॉलीवुड के कई कलाकार भी हैं।