नई रिलीज फाइंडिंग फैनी व क्रीएचर
फाइंडिंग फैनी अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म मूलत: अंग्रेजी में बनी है। बाद में इसे हिंदी में डब किया गया है। लिहाजा डायलॉगबाजी फिल्म में नहीं है। यह पांच किरदारों की कहानी है। वे पहले तो बिना किसी मकसद के जी रहे होते हैं, बाद में एक डाकिया की वजह से
फाइंडिंग फैनी
अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म मूलत: अंग्रेजी में बनी है। बाद में इसे हिंदी में डब किया गया है। लिहाजा डायलॉगबाजी फिल्म में नहीं है। यह पांच किरदारों की कहानी है। वे पहले तो बिना किसी मकसद के जी रहे होते हैं, बाद में एक डाकिया की वजह से उन्हें जीने का मकसद मिलता है। वे पांचों किसी की खोज में निकलते हैं और फिर उन्हें अहसास होता है कि वे कैसे अपनी जिंदगी यूं ही गवां रहे थे। निर्देशक होमी इससे पहले भी अंग्रेजी भाषा में फिल्में बनाते रहे हैं। 'बीइंग साइरस' उन्हीं की वैसी फिल्म थी। इस फिल्म के अन्य कलाकार हैं नसीरुद्दीन शाह, डिम्पल कपाड़िया, पंकज कपूर, अंजलि पाटिल। रणवीर सिंह फिल्म में विशेष भूमिका में हैं।
क्रीएचर
'क्रीेएचर' विक्रम भट्ट की साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म बिपाशा बसु के अपोजिट पाकिस्तान के कलाकार इमरान अब्बास नकवी हैं। इसकी कहानी समर हिल की है। अहाना (बिपाशा बसु) इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर अपना नया शानदार होटल शुरू करती है। उसके होटल के मेहमानों की मौत होने लगती है। इससे अहाना घबरा जाती है। अब अहाना को इस अनजान खतरे से जूझना है। उसे इससे लड़कर इसे हराना है। निर्माता ने सुरवीन चावला और रजनीश दुग्गल पर एक हॉट डांस नंबर भी फिल्माया है।