UK में हुए आतंकवादी हमले का असर पड़ा मुबारकां की शूटिंग पर भी
अथिया शेट्टी - हमे इस घटना के बारे में पहले पता ही नहीं चला क्यूंकि हम अटैक एरिया से काफ़ी दूर शूट कर रहे थे लेकिन...
मुंबई। बुधवार को UK में हुए आतंकवादी हमले ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस हमले में 3 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए हैं। यही नहीं इस हमले का असर वहां शूट कर रहे मुबारकां टीम पर भी पड़ा। बॉलीवुड स्टार्स अनिल कपूर, अथिया शेट्टी, अर्जुन कपूर, इलियाना डी'क्रूज़ अपनी आने वाली फ़िल्म मुबारकां की शूटिंग यहीं लंदन में कर रहे हैं।
अथिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा, " भगवान का शुक्र है कि हम सभी ठीक है। शहर की कई जगह बंद हो गई है मगर इसका असर हमारे शूट पर कुछ ज्यादा नहीं हुआ है। हम लकी हैं मगर अप आगे आने वाले दिनों का कुछ नहीं कह सकते। यह बहुत ही दुखद घटना है। मगर हमारी फ़िल्म के सेट्स पर अब तक सब कुछ ठीक है।"
इसे भी पढ़ें- मिलिए अनारकली ऑफ़ आरा के इकलौते 'शरीफ' एक्टर से
अथिया ने आगे बताया कि फ़िल्म के सेट्स पर सिक्योरिटी ज़रूर बढ़ा दी गई है। अथिया ने आगे बताया कि, " हमे इस घटना के बारे में पहले पता ही नहीं चला क्यूंकि हम अटैक एरिया से काफ़ी दूर शूट कर रहे थे। लेकिन जब लोगों को यह पता चला तो सभी थोडा संभल गए। शहर भर में और हमारे शूटिंग एरिया में सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है।"