यह टीवी एक्ट्रेस भी हुई है Harassment का शिकार, जब उन्हें किसीने ग़लत तरीके से छुआ...
आज अगर कोई मुझे छेड़ने की कोशिश भी करता है तो मुझमें इतनी हिम्मत है कि मैं उसे अपशब्द कहूं, उसकी पिटाई करूं और मुझे इसके लिए अपने आप पर गर्व है।
मुंबई। लड़कियों से छेड़-छाड़ के मामले अब आम हो चुके हैं। आम जनता से लेकर हमारे इंडस्ट्री के सलेब्स भी इसे लेकर परेशान है। उन्होंने भी कई बार अपने साथ हुई छेड़खानी के बारे में खुलकर बात की है और अब जल्द ही शो 'क्या कसूर है अमला का' में नजर आने वाली पंखुड़ी अवस्थी ने भी Harassment से जुड़ा एक वाकया सबके सामने ज़ाहिर किया है।
पंखुड़ी ने कहा, " मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहर है। मैं दिल्ली, चंडीगढ़, नोएडा और बंगलुरू और भी कई शहरों में रही हूं। जब मैं दिल्ली में थी तो मैं मेट्रो से कॉलेज जाती थी और उस समय मैं बच्ची थी, समझ में नहीं आता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। लेकिन, धीरे-धीरे चीजें समझ में आए लगी और मैने अपनी हिमात जुटानी शुरू की। हाल ही में मैं बंगलुरू में अपने दोस्तों के साथ थी। मैंने स्कर्ट पहनी हुई थी एक लड़का मेरे सामने से आया और उसने मेरे थाईज़ पर हाथ लगाया। मैंने उसे वहीं, उसी वक़्त ज़ोरदार चांटा जड़ा।"
इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने दिया CIA रिपोर्ट का हवाला, इस काम में महिलाएं सबसे बेहतर
"आज अगर कोई मुझे छेड़ने की कोशिश भी करता है तो मुझमें इतनी हिम्मत है कि मैं उसे अपशब्द कहूं, उसकी पिटाई करूं और मुझे इसके लिए अपने आप पर गर्व है, " पंखुड़ी ने आगे कहा। शो क्या कसूर है अमला का की बात की जाए तो यह 3 अप्रैल 2017 को ऑन एयर होगा।