बॉक्स ऑफिस पर हाफ गर्लफ्रेंड ने दिखाया दूसरे दिन भी दम, हिंदी मीडियम ने लगायी लंबी छलांग
दोनों ही फ़िल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें तो साफ़ ज़ाहिर है कि अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को...
मुंबई। इस सप्ताह शुक्रवार 19 मई को एक साथ दो फ़िल्में रिलीज हुईं है- हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम। दोनों ही फ़िल्मों की शुक्रवार के बाद शनिवार की भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गयी है। पहले दिन के मुकाबले हाफ गर्लफ्रेंड ने भी थोड़ा अच्छा बिजनेस किया तो वहीँ हिंदी मीडियम ने बॉक्स ऑफिस पर लम्बी छलांग लगायी है।
सबसे पहले बात- 'हाफगर्ल फ्रेंड' की। हाफ गर्लफ्रेंड ने जहां पहले दिन 10.27 करोड़ का बिजनेस किया था तो वहीँ दूसरे दिन फ़िल्म ने मामूली बढ़ोतरी के साथ 10.63 करोड़ का बिजनेस किया है। यानि फ़िल्म की दो दिन की कुल कमाई- 20.90 तक पहुंच गयी है। फ़िल्म एक्सपर्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।
यह भी पढ़ें: सा रे गा मा 'दंगल दंगल जब बात चली' तो आमिर खान का दिखा नया अंदाज़, देखें तस्वीरें
#HalfGirlfriend Fri 10.27 cr, Sat 10.63 cr. Total: ₹ 20.90 cr. India biz.
Growth on Sat: 3.51%— taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2017
फ़िल्म हिंदी मीडियम की बात करें तो शुक्रवार पहले दिन फ़िल्म ने महज 2.81 करोड़ का बिजनेस किया था तो दूसरे दिन फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग दुगना उछाल भरते हुए 4.25 करोड़ रुपये जुटा लिए। यानि फ़िल्म की दो दिन की कुल कमाई हुई- 7.06 करोड़ रुपये।
यह भी पढ़ें: कान फ़िल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का 'रेड अवतार', देखें तस्वीरें
#HindiMedium Fri 2.81 cr, Sat 4.25 cr. Total: ₹ 7.06 cr. India biz.
Growth on Sat: 51.25%... EXCELLENT GROWTH!— taran adarsh (@taran_adarsh) May 21, 2017
उम्मीद है रविवार के दिन भी दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर सकती हैं। दोनों ही फ़िल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें तो साफ़ ज़ाहिर है कि अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को हाफ गर्लफ्रेंड में काफी पसंद किया जा रहा है।