Move to Jagran APP

देखिये रंग-बिरंगे रणवीर सिंह ने अमेरिकन रैपर के साथ कैसे मनाई होली

रणवीर हर सेलिब्रेशन को पूरे जश्न के साथ मनाते हैं और इसीलिए इन्हें फुल ऑफ़ एनर्जी वाला हीरो कहते हैं। अब बात हो सिल्वर स्क्रीन की या रियल लाइफ की रणवीर हमेशा ही ऐसे ख़ुश, चहकते महकते नज़र आते हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 06:14 PM (IST)
देखिये रंग-बिरंगे रणवीर सिंह ने अमेरिकन रैपर के साथ कैसे मनाई होली
देखिये रंग-बिरंगे रणवीर सिंह ने अमेरिकन रैपर के साथ कैसे मनाई होली

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह ने कल एक होली पार्टी होस्ट की थी जहां वो लेकर आए थे अमेरिकन रैपर फैरेल विलियम्स को, जिन्हें रणवीर ने होली का एक अलग एक्सपीरियंस दिया। यह होली फैरेल की पहली होली थी और जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे साफ़ पता चलता है कि फैरेल यह होली कभी नहीं भूलेंगे।

loksabha election banner

आपको बता दें कि रणवीर भी बहुत अच्छे रैपर हैं और किसी भी बात को रैप के स्टाइल में तुरंत ढाल लेते हैं। अपने वही मस्तीभरे अंदाज़ में रणवीर देखिये कैसे फैरेल के साथ तस्वीरों के लिए पोज़ दे रहे हैं। फैरेल ग्यारह बार ग्रैमी अवार्ड के विजेता रह चुके हैं, इन्होंने यहां भी अपने गाने 'हैप्पी' और 'ड्राप इट लिखे इट्स हॉट' को गाया और लोगों को खूब एंटरटेन किया। 

यह भी पढ़ें: आज होली के दिन से चीन पर चढ़ेगा ‘बजरंगी’ का रंग, सलमान और सेल्फी के संग

 

रणवीर ने यहां अपने हिट गानों पर जमकर डांस किया और हर त्यौहार की तरह रणवीर रंगों के इस त्यौहार को भी खूब एन्जॉय करते हुए नज़र आए।

रणवीर ने यहां सूखे गुलाल और फूलों से होली खेली, रणवीर ने तस्वीरों को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया की उन्होंने कई सालों बाद होली खेली है और उन्होंने इसे बहुत एन्जॉय किया है।

रणवीर पिछली बार फ़िल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर एक साथ नज़र आए थे। और अब वो आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म 'गली बॉय' की शूटिंग में लगे हुए हैं। वैसे, खास बात यह है कि 'गली बॉय' में रणवीर एक रैपर की ही भूमिका निभा रहे हैं।

रणवीर हर सेलिब्रेशन को पूरे जश्न के साथ मनाते हैं और इसीलिए इन्हें फुल ऑफ़ एनर्जी वाला हीरो कहते हैं। अब बात हो सिल्वर स्क्रीन की या रियल लाइफ की रणवीर हमेशा ही ऐसे ख़ुश, चहकते महकते नज़र आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.