Move to Jagran APP

तस्वीरों में देखिए : विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे

बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर विनोद खन्ना दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आज उनके अंतिम दर्शनों के लिए बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 12:20 PM (IST)
तस्वीरों में देखिए : विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे
तस्वीरों में देखिए : विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ने गुरुवार को आखिरी सांसे ली। आज विनोद ने दुनिया को अलविद कहा। इस दुखद खबर के बाद पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है।

loksabha election banner

विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सहित अन्य बड़े सितारे भी पहुंचे। जो नहीं पहुंच पाए उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। अंतिम विदाई देने अमिताभ बेटे अभिषेक के साथ पहुंचे। इस दौरान पूरे समय अमिताभ का चेहरा नीचे था। 

यह भी पढ़ें: शत्रुघ्र सिन्हा बोले 'मेरे अपने' नहीं रहे और अमिताभ बच्चन ने कर दिया सारा काम बंद

विनोद खन्ना का आज दोपहर को निधन हो गया था। 

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता को अंतिम विदाई देने ऋषि कपूर और वेटरन राइटर गुलजार भी पहुंचे। 

विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन के लिए डायरेक्टर रमेश सिप्पी अपनी पत्नी किरण जुनेजा के साथ पहुंचे। 

यहां पर ऋषि कपूर भी पहुंचे। 

वेटरन एक्टर को विदाई देने एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी पहुंची।

 

विनोद खन्ना के परिवार की बात करें तो अंतिम दर्शनों के लिए अक्षय खन्ना अपनी मां गीतांजलि के साथ पहुंचे। 

विनोद खन्ना ने आज दोपहर को अंतिम सांसे ली। अंतिम दर्शनों के लिए अब्बास मस्तान पहुंचे।

सुभाष घई में विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने पहुंचे। 

बॉलीवुड के वेटनर एक्टर विनोद खन्ना दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.