Move to Jagran APP

शाह रुख़, रणबीर, अक्षय... ये हैं बॉलीवुड के सबसे क्यूट एंड हैंडसम सरदार

जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के उन स्टार्स की जिन्होंने अपनी फ़िल्म के लिए सरदार का लुक अपनाया। शाह रुख़ ख़ान से लेकर रणबीर कपूर, अक्षय कुमार और भी कई स्टार्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 12:57 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 07:13 AM (IST)
शाह रुख़, रणबीर, अक्षय... ये हैं बॉलीवुड के सबसे क्यूट एंड हैंडसम सरदार
शाह रुख़, रणबीर, अक्षय... ये हैं बॉलीवुड के सबसे क्यूट एंड हैंडसम सरदार

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अपनी हर फ़िल्म में तरह तरह के किरदार निभाते हैं और इन किरदारों को निभाने के लिए वो अपनाते हैं तरह तरह के लुक्स। वैसे, इन दिनों बॉलीवुड में पंजाबी तड़का लगा हुआ है और कई सारे स्टार्स इस तड़के को फॉलो भी कर रहे हैं।

loksabha election banner

जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के उन स्टार्स की जिन्होंने अपनी फ़िल्म के लिए सरदार का लुक अपनाया। शाह रुख़ ख़ान से लेकर रणबीर कपूर, अक्षय कुमार और भी कई स्टार्स इस लिस्ट में शामिल हैं। मिलिए बॉलीवुड के क्यूट एंड हैंडसम सरदारों से -

यह भी पढ़ें: आमिर, कटरीना कभी नहीं गए स्कूल, कंगना और अर्जुन कपूर हैं 12 वीं फेल, ये हैं 10 'uneducated' बॉलीवुड स्टार्स

1. शाह रुख़ ख़ान 

जल्द ही रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में शाह रुख़ एक पंजाबी मुंडे के किरदार में नज़र आने वाले हैं। ट्रेलर और गानों में पगड़ी पहने SRK लग रहे हैं सुपर क्यूट!

2. अर्जुन कपूर 

फ़िल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर डबल रोल निभा रहे हैं जिसमें से एक सरदार लुक है। अर्जुन के वेल बिल्ड बॉडी पर पगड़ी काफ़ी सूट कर रही है। वैसे, इस फ़िल्म में उनके चाचू अनिल कपूर भी सरदार लुक में नज़र आएंगे।

3.सैफ़ अली ख़ान 

फ़िल्म 'लव आज कल' में सैफ़ के सरदार लुक को देख कर आपका दिल भी जोरों से धड़का होगा। सिंपल, क्यूट और हैंडसम सैफ़ पगड़ी में कितने सोणे लग रहे थे, है ना?

4. रणबीर कपूर 

इतने हैंडसम सेल्समैन कहां होते हैं? फ़िल्म ' राकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ़ द इयर' में रणबीर भी पगड़ी पहने सरदार के किरदार में नज़र आए थे। रणबीर का यह लुक लोगों ने काफ़ी पसंद किया था।

5. अक्षय कुमार 

अरे 'सिंह इस किंग' को हम इस लिस्ट में शामिल करना कैसे भूल सकते हैं। याद है ना, सरदार लुक और पगड़ी को अक्षय कुमार ने फ़िल्म 'सिंह इस किंग' में कितनी स्टाइलिश तरीक़े से कैरी किया था।

6. फ़रहान अख़्तर 

फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' एक बायोपिक फ़िल्म थी जिसमें फ़रहान ने मिल्खा सिंह जो कि पंजाबी थे, का किरदार निभाया था। फ़रहान भी अपने सरदार लुक बेहद क्यूट लग रहे थे।

7. कुणाल कपूर 

फ़िल्म 'बचना ऐ हसीनों' में कुणाल ने एक छोटा सा रोल किया था मगर, अपने हैंडसम सरदार लुक से उन्होंने सभी को आकर्षित कर लिया था। लम्बा कद, सर पर पगड़ी और मूछें!

8. अमिताभ बच्चन 

द एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन ने भी अपनी फ़िल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' के लिए सरदार लुक अपनाया था। हालांकि, उनका किरदार ज़रा स्ट्रिक्ट मेजर का था मगर पगड़ी पहने हैंडसम तो अमिताभ भी लग रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.