तापसी पन्नू की बहादुरी सुन हैरत में पड़ जाएंगे आप
दिल्ली अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची तापसी पन्नू ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया जब उन्होंने कुछ लड़को की छेड़ छाड़ से एक लड़की को बचाया।
नई दिल्ली। तापसी पन्नू जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म में उनका रोल काफी बोल्ड होगा, लेकिन आज ना तो हम उनके फिल्म की बात करेंगे ना ही फिल्म में उनके किरदार की, बल्कि आज बात करेंगे उनकी बहादुरी की जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
अमिताभ बच्चन ने रिलीज किया अपनी फिल्म 'पिंक' का लोगो
हाल ही में दिल्ली अपने किसी फिल्म की शूटिंग के पहुंची तापसी ने लड़की को कुछ लड़को की छेड़छाड़ से बजाते हुए उसके घर पर सेफली पहुंचाया। इस घटना के बारे उन्होंने बताया, 'मैं उस समय अपनी गाड़ी में थी जब कुछ लड़के एक लड़की पर गंदे कमेंट कर रहे थे और अजीब अवाजें निकाल रहे थे। वो बिल्कुल अकेली थी। मैं लड़की के पास गई और उन लड़कों को घूरा क्योंकि मैं कोई बहस नहीं करना चाहती थी इसलिए मैंने सिर्फ उनको घूरा और वो समझ गए थे। उसके बाद मैंने उस लड़की को लिफ्ट दी।'
क्या तापसी पन्नू और साकिब सलीम के बीच चल रहा है रोमांस?
हालांकि वो लड़की तापसी को पहचान नहीं पाई जैसा की तापसी ने बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा दिल्ली में रहने वाली हर लड़की को छेड़ा जाता है, उनका मजाक बनाया जाता है साथ ही उन पर भद्दे कमेंट भी किये जाते हैं। तापसी खुद दिल्ली की रहने वाली हैं।